ब्लॉक कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बने इंद्रजीत

ब्लॉक कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बने इंद्रजीत
ब्लॉक कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बने इंद्रजीत

सीजी क्रांति/खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता इंद्रजीत अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ खैरागढ़ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इस नियुक्ति से खैरागढ़ एवं राजनांदगांव जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें…रमन सिंह का दावा: 20 हजार से अधिक वोटों से जीतेगी भाजपा

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर उक्त नियुक्तियां अहम मानी जा रही है। उक्त नियुक्ति पत्र में इंद्रजीत अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में निष्ठा एवं ईमानदारी से योगदान दे। साथ ही व्यापारियों को अधिक संख्या में पार्टी संगठन से जोड़ने की पहल करें।

यह भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी बढ़ी: अब 204 रूपये मिलेगी मजदूरी, 1 अप्रैल से नई दर पर होगा भुगतान

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत अग्रवाल ने कहा कि वे संगठन की मंशा के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूत बनाने निष्ठा के साथ हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर पार्टी संगठन के साथ-साथ व्यापार प्रकोष्ठ को सुदृढ़ बनाने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के निर्देश पर कार्य करेगें।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!