ब्रेकिंग न्यूज/ देवव्रत सिंह की मूर्ति लगाने खर्च होंगे 25 लाख, नेता जोगी कांग्रेस के, मूर्ति लगाने की घोषणा कांग्रेस ने की, देर होने पर भाजपा ने उठाया


सीजी क्रांति/खैरागढ़। जल्द ही खैरागढ़ में सर्वाधिक लोकप्रिय रहे पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना में 25 लाख रूपए खर्च होंगे। एक दिन पहले बुधवार को नगर पालिका की ओर ई-टेंडर जारी किया गया है। 17 मई को निविदा फॉर्म डाउनलोड करने की अंतिम मियाद तय की गई है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि देवव्रत सिंह की प्रतिमा खैरागढ़ में किस स्थान पर लगाई जाएगी! इसे लेकर अलग-अलग सुझाव सामने आ रहे हैं। जल्द ही इस पर एकराय बनाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

क्षेत्र में पूर्व विधायक स्व.देवव्रत सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर जनता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल किया। उनकी मौत के बाद कांग्रेस ने दलगत राजनीति से उपर उठकर उनकी मूर्ति स्थापना की घोषणा कर दी। वहीं मूर्ति स्थापना में देरी होने पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से शीघ्र देव्रवत सिंह की मूर्ति स्थापना की मांग तक कर डाली। हालांकि यह चर्चा का विषय रहा कि भाजपा नेताओं ने टिकरापारा में पुल निर्माण, बाजार अतारिया में कॉलेज निर्माण की मांग को उतनी प्रमुखता से नहीं उठाया जितना देवव्रत सिंह की मूर्ति लगाने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की।

बता दें कि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह की मौत के बाद उप चुनाव हुआ। देवव्रत सिंह सिंह के समर्थकों और उनकी लोकप्रियता को लुभाने व सहानुभूति को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देवव्रत सिंह की मूर्ति स्थापना करने का वादा किया। जिसे जल्द ही कांग्रेस पूरा करने जा रही है।

CGKRANTI LOGO

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!