बौद्ध कल्याण समिति खैरागढ के अध्यक्ष बने उत्तम बागड़े, महिला मंडल की अध्यक्ष बनीं कविता नागदेवे

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। बौद्ध कल्याण समिति खैरागढ़ के नियमावली की धारा 12 नियम 5 के तहत समिति का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण होने पर समिति के संरक्षक मधुकर चोखाद्रे के निर्देशन में सर्व सहमति से निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें प्रथम अध्यक्ष उत्तम कुमार बागडे, उपाध्यक्ष राजकुमार बोरकर, सचिव विमल कुमार बोरकर, कोषाध्यक्ष कमलेश बोमले, सह सचिव शशि रामटेके को मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य -भोजराज उके ,माखनलाल भिमटे ,नरेन्द्र मेशराम , दिवालचद भालाधरे ,सुरेश चौरे अजय मेशराम, आकाश मेशराम, भरत वानखेड़े, सन्जू नागवशी,देवेंद्र नागदेवे, अनुराग तुर्रे प्रमुख सलाहकार व मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार बोरकर को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया।

वहीं महिला मंडल के रूप में अध्यक्ष पद पर कविता नागदेवे, उपाध्यक्ष नम्रता डोगरे, सचिव शिकी मेशराम, कोषाध्यक्ष बेबी नंदा नागदेवे, सह सचिव छाया चौरे। कार्य कारिणी सदस्य-अनिता उके, सपना गनवीर, निवेदिता बोमले, कला वानखेड़े,संध्या मेशराम ,नीता मेशराम, नीतू रामटेके, किरण रामटेके व सुभद्रा नागवशी मनोनीत किए गए।

संरक्षक मधुकर चौखादे़ ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में नई कार्यकारिणी से आह्वान किया सभी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मार्गदर्शन चलने हेतु समाज के भविष्य के साथ साथ संगठन होकर होकर समिति के लिए अपना दायित्व,कर्तव्यपालन,पूर्वक कार्य करने के लिए समिति को नया दिशा प्रदान करे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!