बड़ी खबर : पदमा सिंह और राजकुमार शताक्षी सिंह कांग्रेस में होंगी शामिल, जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी से देंगे इस्तीफा…

पदमा सिंह और राजकुमार शताक्षी सिंह कांग्रेस में होंगी शामिल

मनोज चेलक

00 जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका

सीजी क्रांति/खैरागढ़। दिवंगत राजा देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) की पहली पत्नी पदमा सिंह (Padma Singh) और राजकुमारी शताक्षी सिंह (Rajkumari Shatakshi Singh) के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। दोनों ने कमल विलास पैलेस में बैठक लेकर कांग्रेस प्रवेश को लेकर आपनी मंशा साफ कर दी है।

कमल विलास पैलेस में आयोजित बैठक में स्व. देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के कट्टर समर्थकों सहित बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में जाने का मन बना लिया है। जिसमें खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ जनता जोगी कांग्रेस में सक्रिय बड़े नाम भी शामिल है। बकायदा उन्होंने अपना इस्तीफा भी तैयार कर लिया है। इस बैठक में राजकुमारी शताक्षी सिंह (Rajkumari Shatakshi Singh) भी मौजूद रही।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पदमा सिंह (Padma Singh) ने कहा कि पारिवारिक बैठक थी। श्री सिंह का निधन इस परिवार के लिये अपूर्णीय क्षति है, इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। आज पैलेस में परिवार के साथ दु:ख बांटने के लिये बैठक रखी गई थी। परिवार के लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राजा साहब की राजनीतिक यात्रा का केन्द्र बिन्दु क्षेत्र का विकास रहा है। उन्होंने हमेंशा जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दिया है। उनकी विचारधारा और राजनीतिक यात्रा को निरंतर जारी रखने क्षेत्रवासियों के साथ चर्चा की गई है।

बैठक में हम सबने जोगी कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला लिया है, राजा साहब भी यही चाहते थे। जोगी कांग्रेस अजीत जोगी की विचारधारा को आगे नहीं बढ़ा पाई है, इस बात से राजा साहब भी दुखी थे।

पदमा सिंह (Padma Singh) ने आगे की रणनीति को लेकर मीडिया को बताया कि देवव्रत सिंह की विचारधारा हमेंशा कांग्रेसी विचारधारा रही है। हम लोग कांग्रेस सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारे पूरे परिवार को, हमारे सब साथियों को ससम्मान घर वापस लाया जाये।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!