प्रेम त्रिकोण में बड़ी बहन ने संध्या ध्रुवे को उतारा मौत के घाट, खैरागढ़ से लगे ग्राम कुसियारी की घटना


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। दो दिन पहले खैरागढ़ से लगे ग्राम कुसियारी में अपने ही घर में मृत पाई संध्या ध्रुवे को उसी की बड़ी ने हत्या की थी। मामला प्रेम त्रिकोण का सामने आया है। मृतका और उसकी बड़ी बहन गांव के ही एक युवक से प्रेम करने लगे थे। इससे नाराज होकर बड़ी बहन ने अपनी ही छोटी बहन पर टंगिया से हमला कर कत्ल कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुसियारी निवासी आरोपिया गायत्री ध्रुवे का अपने ही गांव के योगेश साहू के साथ 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच बीते दो महीने से उसकी छोटी संध्या ध्रुवे भी योगेश साहू से मोबाइल से बात करने लगी थी। बड़ी गायत्री ने अपने छोटी बहन को योगेश से बात करने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इसकी वजह से दोनों बहनों मन-मुटाव बढ़ गया था। इसी बीच 15 जुलाई को उसके घरवाले काम करने खेत चले गए। करीब 8ः30 बजे की घटना है। संध्या द्वारा नहाने के लिए रखे पानी में गायत्री ने नहा लिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। गायत्री ने गुस्से में आकर घर में रखे टंगिया से अपनी ही छोटी बहन संध्या के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में वार कर दिया। जिससे संध्या की वही मौत हो गई।

मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पीएम किया, तब पता मृतका के शरीर में चोट की बात सामने आई। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। तब पता चला कि बड़ों के जाने के बाद दोनों बहने घर में अकेली थीं। पुलिस ने मृतका के बड़ी बहन से पूछताछ की तो उसकी गोल-मोल जवाब और भावभंगिता पर पुलिस को शक हुआ। हत्या की कड़ियों को जोड़ने पर गायत्री की संदेह के दायरे में आ गई। अंत में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!