प्रथम नगर आगमन पर पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भव्य स्वागत

प्रथम नगर आगमन पर पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भव्य स्वागत

सीजी क्रांति/खैरागढ़। भाजपा ओबीसी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित होने के बाद पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल के प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग के भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत कर सम्मान किया। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में बीजेपी पिछड़ा वर्ग के नेताओं को संबोधित करते हुये कोमल जंघेल ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे बीजेपी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के साथ ही पार्टी कार्यकताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होनें कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद व सहयोग से मुझे भाजपा ओबीसी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यही एक ऐसी पार्टी है जहां एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के हितों की लगातार की जा रही उपेक्षा के विरोध में भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन करने की तैयारी में है।

कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नूनकरण साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष टीलेश्वर साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता, विकेश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर अध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास, प्राणेश वैष्णव, रोहित वर्मा, चंदन गिरी गोस्वामी, परमानंद साहू, प्रकाश बैस, कमलेश कोठले, रूपेंद्र रजक, शेष नारायण यादव, भरत वर्मा, बिशेसर साहू, पीलू साहू, दिलेश्वर यदु, बसंत टंडन, विष्णु साहू, केवल वर्मा, संजय ताम्रकार, चंद्रेशेखर यादव, खुमान देशलहरे, नरोत्तम सिन्हा, तारक वर्मा, अश्वनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!