पूर्व जिला पंचायत सदस्य लिमेश्वरी के घर में जुटी महिला मोर्चा, मनाया सावन महोत्सव, पढ़िए भाजपा की महिला पॉलीटिक्स


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लिमेश्वरी साहू के निवास ग्राम कुम्ही में महिला मोर्चा की नेत्रियां एकत्रित हुई। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के निर्देश पर जिला भाजपा महिला मोर्चा खैरागढ़ द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी समेत जिला एवं मंडल के महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से लिमेश्वरी हेमू साहू क्षेत्र में सक्रिय है। जानकारों के अनुसार लिमेश्वरी विधानसभा टिकट के दावेदारी करेंगी। इसके पहले भी उनका नाम विधानसभा टिकट के लिए चला था।

इधर भाजपा में विधानसभा टिकट की प्रबल दावेदारों में रही लुकेश्वरी जंघेल का अब तक निलंबन खत्म नहीं हुआ है जबकि उनके साथ निलंबित हुए नेताओं की घर वापसी हो चुकी है। इन सबके बीच पिछले दिनों विधानसभा के लिए महिला नेत्री के रूप में ज्योति जंघेल का नाम तेजी से उभरा है। ज्योति जंघेल छुईखदान-गंडई के बाद खैरागढ़ के कार्यक्रमों में शिरकत करने लगी है। कांग्रेस से यदि यशोदा वर्मा या अन्य किसी भी महिला को विधानसभा के लिए महिला उम्मीदवार बनाया जाता है तो उसके खिलाफ भाजपा से ज्योति जंघेल को हर लिहाज से मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। दरअसल कांग्रेस से महिला उम्मीदवार उतारे जाने के बाद भाजपा में भी महिला नेत्रियां सक्रिय हो गई है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!