पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं है – पूजा विधानी

सीजी क्रांति/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा विधानी ने दंतेवाड़ा जिले में गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम हाउरनार में हुई एक महिला की हत्या की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा है। श्रीमती विधानी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पूरे प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं है और दरिंदों की शिकार हो रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विधानी ने कहा कि दंतेवाड़ा के गीदम क्षेत्र में हुई महिला उत्पीड़न की घटना इस कांग्रेस सरकार के माथे पर कंलक है, जहां एक महिला को दिन-दहाड़े 100 मीटर तक दौड़ाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी जाती है और पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं होती! श्रीमती विधानी ने कहा कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव महिला हो, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी स्वयं एक महिला हो, उस कांग्रेस की सरकार महिलाओं के प्रति इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती है? पूरे प्रदेश में कहीं भी महिलाएँ सुरक्षित नहीं है और सरकार अपनी वाहवाही बटोरने मे लगी है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विधानी ने कहा कि प्रियकां गांधी से सवाल किया कि क्या वह इस घटना पर कुछ संज्ञान लेंगी? क्या छत्तीसगढ़ की महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस की सरकार से जवाब मांगेंगीं? प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री का तो इन सब से कोई नाता ही नहीं है। वे प्रदेश की इन वारदातों पर भी कुछ नहीं बोलते। श्रीमती विधानी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनकी कोई जवाबदारी ही नहीं रही है। मानो प्रदेश पूरा भगवान भरोसे चल रहा है। अभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ गए हैं। उन्हें एक बार लव जिहाद की पीड़िता परिवार से मुलाकात जरूर करनी चाहिए थी ताकि न्याय की उम्मीद पीड़ित परिवार को हो सके।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!