नशा मुक्ति खिलाफ ऑपरेशन निजात: जालबांधा चौकी पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में अभियान चलाकर लोगों को दी जानकारी

छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते
छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते

सीजी क्रांति/खैरागढ़। पुलिस प्रशासन ने नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। नशा के दुष्प्रभावों को बताया जा रहा है। वही लोगों को नशीली पदार्थों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीओपी दिनेश सिन्हा के निर्देश पर जालबांधा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पवन पटवा द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत साप्ताहिक बाजार में जनदर्शन लगाया गया। जहां ग्रामीणों को निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को नशीला पदार्थ गांजा, सिरिंज, नशीला टैबलेट, सिरप, इंसुलिन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। वही कोई भी नशीला पदार्थ बिक्री करने वाले व्यक्ति की जानकारी मिलती है, तो पुलिस को सहयोग करने बात कही। इसके बाद ग्राम शेरगढ़ पहुंचकर आमजन लोगों को निजात अभियान की जानकारी दी।

ठगी को लेकर भी आगाह किया

अभियान के दौरान साइबर क्राइम, एटीएम फ्रॉड की विधिक जानकारी दी। वहीं ठगी को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी और लालच देने वाले चीजों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही ठगी के शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत करने की जानकारी दी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!