![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2023/06/naya-mantralaya.jpg)
सीजी क्रांति/रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग में लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ 21 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया है। विभाग के अवर सचिव केके भूआर्य की ओर से जारी आदेश में 21 अफसरों के नाम है। इन्हें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव जैसे अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। इसमें कई उप अभियंता, अधीक्षण और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी हैं। गुरुवार को ये आदेश मंत्रालय से जारी कर दिया गया।
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2023/06/pwd1-1.webp)
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2023/06/pwd-2.webp)