धूमधाम से मना गोवर्धन पर्व, विधि विधान से गौरी—गौरा का विसर्जन

धूमधाम से मना गोवर्धन पर्व
पारंपरिक गाड़ा बाज़ा की धुन पर थिरकते युवक

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नगर सहित ग्रामीण अंचल में दीपावली के मौके पर गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के इतवारी बाजार, नया टिकरापारा, दाऊचौरा, जमातपारा सहित अन्य वार्डो में भी लक्ष्मी पूजा के दिन आधी रात को माता पार्वती व भगवान शंकर की प्रतिमा को स्थापित करके पूजा-अर्चना की गई। जहां आधी रात को शुरू हुई पूजा के खत्म होने के बाद शुक्रवार को दिन भर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

पारंपरिक गाड़ा बाज़ा की धुन पर जसगीत गाते श्रद्धालुओं ने गौरी—गौरा प्रतिमा का विसर्जन किया। गोवर्धन पर्व के अवसर पर घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई गई। गोवंश की पूर्जा अर्चना के बाद खिचड़ी खिलाई गई। शाम को विधि-विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

गोकुल नगर में दीपावली पर्व पर विशेष आयोजन

नगर के गोकुल नगर नया टिकरापारा में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विविध आयोजन किया गया था। वार्डवासियों के द्वारा गुरूवार 4 नवंबर की शाम को रंगोली प्रतियोगिता व कलश सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन सुबह गौरी—गौरा विसर्जन के बाद शाम को विधि—विधान से गोवर्धन पूजा किया गया।

आयोजन प्रभारी महेश यादव, शंकर यादव, सुनील यादव ने बताया कि कल 6 नवंबर को 3 बजे महिलाओं एवं बच्चों की कुर्सी दौड़ का आयोजन रखा गया है। तत्पश्चात् 12वीं कक्षा सर्वोच्च अंक करने वाले विद्यार्थी को यादव के द्वारा मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही शाम को सत्यनारायण पूजा का कार्यक्रम रखा गया गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!