धान खरीदी: किसान टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर कर सकते हैं शिकायत, कलेक्टर ने कोचियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

किसान टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर कर सकते शिकायत

सीजी क्रांति/राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने 1 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी तैयारी की समीक्षा के संबंध में अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी शासन का सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। किसानों को अपना धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा।

पढ़ें – खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव : प्रत्याशियों की सूची को लेकर क्या कहा ? भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन ने…

किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें किसान टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस वर्ष 145 धान खरीदी केन्द्रों में लगभग 80 लाख क्विंटल धान की खरीदी की संभावना है। पिछले वर्ष 1 लाख 96 हजार किसानों ने अपने धान का विक्रय किया था। इस वर्ष 2 लाख 12 हजार 615 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

उन्होंने कहा कि धान बेचने आए किसानों का सभी धान खरीदना है। ऐसे किसान जिन्होंने पिछले वर्ष धान विक्रय किया था और इस वर्ष धान की फसल लगाएं है। यदि त्रुटिवश साफ्टवेयर में रकबा शून्य दिखाता है तो इसे सुधार कर धान का क्रय किया जाएगा। किसानों को इसमें दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले पटवारी सोसायटी में जाकर मिलान करें। जिन किसानों का रकबा शून्य दिखा रहा है उसे जांच कर सुधार किया जाए।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, समिति प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!