धर्मयात्रा का छठवां पड़ाव : गौशाला में हुआ सुंदरकांड का पाठ 

र्मयात्रा अपने छठवें पड़ाव

सीजी क्रांति/खैरागढ़। धर्मयात्रा अपने छठवें पड़ाव में कृषि उपज मंदिर में विराजमान मुक्तेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचीं। श्री राम गौ सेवा समिति के स्वंयसेवकों ने जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर का जीर्णोद्धार किया है। मंदिर पहुंचने से पहले श्री राम गौ सेवा केंद्र में गायों का पूजन कर गुड़ चने का भोग लगाया गया। और गौ शाला को दियों से सजाया गया।

पढ़ें – पालिका अध्यक्ष के लिए खींचातानी तेज, कांग्रेस-भाजपा को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

गौ सेवा समिति के प्रमुख रामकृष्ण शास्त्री,गोविंद सोनी,दिनेश यादव,करण यादव, हर्ष शर्मा,संजय वलेचा,राजू यादव,गुलशन भगत,शिवम ताम्रकार,गोपी यादव,हर्ष भगत,वासु यादव,दादू यादव सहित अन्य ने धर्मयात्रा का आत्मीय स्वागत किया। गौ शाला परिसर में ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धर्मयात्रा के प्रमुख भागवत शरण सिंह ने कहा कि हम अपने जीवन का ज्यादातर समय धन,सम्पत्ति के लोभ और मोह में निकाल देते हैं। जबकि सत्य सनातन धर्म मे मोक्ष का मार्ग सत्कर्म को बताया गया है। सिंह ने धर्म यात्रा को युवाओं से धर्म की जड़ों को जोड़ने का प्रयास बताया।

100 साल प्राचीन पेड़ के नीचे जले दीपक

अमलीपारा चौंक में मौजूद 100 साल पुराने वृक्ष के सम्मान में भी दीपक जलाकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया गया। पेड़ के नीचे विराजमान हनुमान मंदिर में भी पूजन कर भोग लगाया गया।

पढ़ें – नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव 5 को, अंडरग्राउंड पार्षदों को भेजी गई सूचना

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बहादुर सिंह व सचिव लाल राजीव सिंह ने प्राचीन पेड़ के नीचे दीप प्रज्वलित किया।

संगम में उतारी गई आरती 

मुक्तेश्वर हनुमान मंदिर के सामने संगम तट को धर्मयात्री राजीव चंद्राकर, मंगल सारथी, उत्तम दशरिया, विजय प्रताप सिंह, गौतम सोनी, सूरज देवांगन, नागेंद्र साहू, हर्ष वर्धन वर्मा, भीषम वर्मा, शिवम नामदेव ने दीपकों से सजाकर आमनेर, पिपरिया और मुस्का नदियों की आरती उतारी।

गौ सेविकाएं भी हुई शामिल

सुंदरकांड के पाठ में श्री राम गौ सेवा समिति के गौ  सेविकाएं सिमरन ताम्रकार, चंचल यादव, स्मिता भवनानी, आरती यादव, दुर्गा यादव, हंसा यादव अन्य भी सहभागी बनीं। महाआरती के बाद गुड़ चने के प्रसाद का वितरण किया गया।

गौ सेवा समिति ने किया मुक्तेश्वर हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार

मंडी परिसर में मौजूद मुक्तेश्वर हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार श्री गौ सेवा समिति ने किया है। मंदिर के बीच में शीर्ष पर श्री हनुमान विराजमान हैं तो चारों दिशाओं भगवान श्री गणेश, महादेव, मां दुर्गा और राम दरबार विराजमान हैं। मंदिर में नियमित पूजा पाठ भी सेवा समिति ही करा रही है ।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!