दो लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे विधायक

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ में आचार संहिता का बिगुल बजते ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के नेता सक्रिय हो गए है। वही टिकट को लेकर उठपटक की दौर भी शुरू हो गई है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या भी जारी कर दी है।

विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 540 है। जिसमें से 1 लाख 6 हजार 290 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 5 हजार 250 महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 291 है। जिसमें 283 मूल मतदान केन्द्र एवं 8 सहायक मतदान केन्द्र है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: मतदान के लिए बनाए गए 291 केन्द्र, 14 केंद्र बढ़े!

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 1 हजार 250 से अधिक मतदाता वाले 8 मतदान केन्द्रों में 8 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ में पोलिंग स्टेशन लोकेशन 245 है। जिसमें 18 शहरी क्षेत्र में एवं 227 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!