सीजी क्रांति न्यूज/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 17 साल के पी कौशल ने अपने पर्थडे के दिन ही फंदे में झुल गया। घरवालों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों और दोस्तों ने बताया कि पी कौशल पढ़ाई में होशियार था। स्वाभाव से अच्छा था। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस इस मामले की विवेचना में जुट गई है। मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को पी कौशल का जन्मदिन था। वो काफी खुश था। सभी ने उसे बर्थडे विश किया। इसके बाद वो दिन में दस्तों के साथ बर्थडे मनाने निकला और फिर दोपहर में घर आ गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली। तीन बजे के बाद से उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया। शाम को 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।