देवी के नौ स्वरूपों की झांकी निकाल, उतारी मातृशक्तियों की आरती

उतारी मातृशक्तियों की आरती
उतारी मातृशक्तियों की आरती

सीजी क्रांति/ख़ैरागढ़। महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण परिवेश में ढला पिपरिया एक अलग ही आयोजन का साक्षी बना। संकल्प क्रांति संगठन के संयोजन में 12 मार्च को मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंचीय आयोजन से पहले देवी नौ रूपों की झांकी निकाली गईं और युवाओं ने भव्य शोभा यात्रा के साथ ग्राम भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें…दो लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे विधायक

भ्रमण के दौरान ग्राम के प्रत्येक घर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम की समस्त मातृशक्तियो को एक स्थान पर एकत्रित किया गया और सभी का सम्मान कर आरती उतारी गई। जिसे देखकर माहिलाएँ भावुक हो गईं। संगठन के प्रमुख हर्ष वर्धन वर्मा सहित मनोज वर्मा, सुखराम वर्मा, भीषम वर्मा, भीखू वर्मा, तीरथ वर्मा व अन्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: मतदान के लिए बनाए गए 291 केन्द्र, 14 केंद्र बढ़े!

शामिल हुए जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला किसान मोर्चा महामंत्री खम्मन ताम्रकार, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल भाजपा गंडई महामंत्री दुजेराम वर्मा, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष नवनीत जैन, आशीष सिंह, मंत्री रोहित तिवारी, जिला सोशल मीडिया शशाक ताम्रकार, समाजसेवी राजू यदु, पत्रकार संघ उपाध्यक्ष श्रेयांश सिंह, पार्षद पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, रूपेंद्र रजक विशेष रूप से मौजूद रहे। 

मिला शक्ति के सौ स्वरूपों की सेवा का अवसर 

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने कहा कि पिपरिया की धरती अपने आप में पावन है। खासकर यहाँ के युवाओं का विचार, ऊर्जा और सृजनात्मक कार्यशैली मिसाल है। नवरात्र में शक्ति के नौ रूपों की अर्चना होती है। पर संगठन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शक्ति के सौ ज्यादा रूपों की अर्चना का अवसर मिला है।

मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सकारात्मक कार्यो को निरंतर जारी रखने की सीख दी। अध्यक्ष नवनीत जैन ने कहा कि मातृशक्ति अपना आशीर्वाद युवाओं पर बनाएं रखें ताकि वे इसी तरह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते रहें। जैन ने कहा कि समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!