देवव्रत के गांव में 125 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, कोमल जंघेल की अनुपस्थिति में विक्रांत के समक्ष युवाओं ने पहना भगवा गमछा

सीजी क्रांति न्यूज/छुईखदाऩ। पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के गांव उदयपुर में 125 युवाओं ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। ‘चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान’ के तहत 1101 नए युवाओ को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में छुईखदान ब्लॉक के ग्राम उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम उदयपुर, पद्मावतीपुर, खपरी, कोटरा, बोरई, सुराडबरी, ओड़िया तथा आमाघाटकादा के 125 युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के स्पष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजयुमो के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता कोमल जंघेल की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कोमल जंघेल किसी कारणवश नहीं आए या उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया, इसे लेकर जनमानस में चर्चा रही।

बहरहाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा एक परिवार है। जो सभी को साथ लेकर चलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा कार्य कर रही है श्री सिंह ने कहा कि पिछले एक साल पहले से ही इस क्षेत्र के युवा लगातार मुझसे संपर्क कर रहे हैं तथा कुछ न कुछ माध्यमो से मुलाकात होती रहती है। इस क्षेत्र के युवा आज भाजपा में प्रवेश कर रहे है। बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के भाजपा प्रवेश करने के पीछे छुईखदान भाजयुमो की भी बड़ी भूमिका रही है। युवाओं को पार्टी प्रवेश के लिए भाजयुमो ने माह भर पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।

कांग्रेस के गढ़ और देवव्रत सिंह के गांव व उसके आसपास गांव से युवाओं का भाजपा प्रवेश करना कांग्रेस के लिए चिंतनीय विषय है। वहीं भाजपा के लिए यह बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी प्रवेश करने वाले अधिकांश युवाओं ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यशैली से प्रभावित होने की बात कही।

जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि युवाओ ने भाजपा पार्टी में आज सम्मिलित होकर यह बता दिया है कि युवा अब भाजपा के विचारधारा से प्रभावित हुए है साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल कराएंगे। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जनपद सदस्य व भाजपा नेता ललित चोपड़ा ने किया।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव, पूरण जंघेल, अरविंद शर्मा, आंनद सिन्हा, रामकुमार जंघेल, अशोक साहू, अशोक पाल, नवनीत जैन, दिवाकर सोनी, किरण गुप्ता, शशि देवी जंघेल, आयश सिंह, मिनेश जंघेल, दिवाकर सोनी, अवधराम, कुटेली सरपँच धुर्वे, जैनेंद्र जंघेल, सूर्यकांत वैष्णव, संदीप वैष्णव, विक्रांत चंद्राकर, जयप्रकाश साहू, राकेश वर्मा, रेखचन्द वर्मा, समारू जंघेल, खोरबाहरा साहू, संजय जंघेल, विजय जंघेल, बालमुकुंद जंघेल, वीरेंद्र वर्मा, यादराम साहू, नूतन साहू, मनीष साहू, उमेश धुर्वे, कपिल धुर्वे, भोला जंघेल, परमेश्वर वर्मा, ओमप्रकाश साहू, देवेंद्र नेताम, दुलेश्वर जंघेल, मनोहर पटेल, रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!