दुर्ग: शाम से गायब था युवक, सुबह दल्ली राजहरा रेलवे ट्रेक के किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़
घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़

सीजी क्रांति/भिलाई। रिसाली बस्ती से लगे दुर्ग दल्ली राजहरा रेलवे ट्रेक के किनारे शनिवार सुबह युवक लाश की पेड़ पर लटकी मिली। युवक शुक्रवार शाम से घर से लापता था। आज सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान रिसाली बस्ती निवासी कोमल साहू (22) के रूप में हुई है। घटना पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें…Shane Warne Death: 52 साल की उम्र में थाईलैंड के विला में हुआ निधन!

पदमनाभपुर पुलिस के मुताबिक सुबह पेड़ पर युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर जाकर देखने पर वहां काफी भीड़ लगी हुई थी। बबूल के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान कोमल साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जा रहा है कि मृतक कुमार साहू मेहनत मजदूरी करता था अधिक पढ़ा लिखा भी नहीं था।

यह भी पढ़ें…दोहरा हत्याकांड….मां-बाप की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार शाम को वह घर से निकला उसके बाद वापस नहीं आया। वही सुबह उसके आत्महत्या की सूचना मिली। परिजन हैरान हैं कि उसने आत्महत्या क्यों की। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, और मामले में हत्या का ममला दर्ज करने की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी डीएस मंडावी ने बताया की प्रारंभिक जांच में हत्या जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही है। यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

लाइक और सब्सक्राइब्ड करें

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!