जन चौपाल लगा पुलिस ने दी नशे से दूर रहने की सलाह!

पुलिस जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीण
पुलिस जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीण

सीजी क्रांति/खैरागढ़। पुलिस ने ग्राम मुतेडा-नवागांव में जन चौपाल एवं निजात अभियान के तहत बैठक की। जहां ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। पुलिस ने लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान सरपंच यतीश साहू, उपसरपंच धनेश वर्मा, कमल रजक, गणेश रजक, सुरेन्द्र गंधर्व, यादराम वर्मा, चंद्रेश वर्मा, संतोष यादव सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत!

पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। SP संतोष सिंह के निर्देशन व SDOP दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश पांडेय की टीम द्वारा लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान प्रियंका पैकरा, वीरेन्द्र चंद्राकर और रामहू ध्रुवे सहित अन्य स्टॉप मौजूद थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!