छुईखदान के साल्हेवारा में पत्नी की टंगिया से मार कर हत्या, 14 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीजी क्रांति न्यूज/छुईखदान। छुईखदान ब्लाक के साल्हेवारा में महिला की टंगिया से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि हत्यारा महिला पति ही है। जिसने घरेलू विवाद से गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के बाद 14 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें 13 सितंबर को थाना साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम गोलरडीह भाठापारा में महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां गौतरहिन बाई अपने घर में सास के कमरे के पास मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर के विभिन्न हिस्से पर गंभीर चोटे के निशान थे। आसपास के खून के धब्बे भी दिखे।

मृतका की बेटी सुकवंतिन बाई ने बताया कि उसकी मां गौतरहिन बाई पति जानलाल बैगा उम्र 41 वर्ष, दादी बैसाखिन बाई के कमरा में मृत अवस्था में जमीन में पड़ी हुई है। पुलिस ने देखा कि मृतका के मस्तक, कनपटी व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है।

मृत शरीर के पास चुंड़ी का टुकड़ा बिखरा हुआ था। इससे यह तय हो गया कि महिला ने खुद को बचाने संघर्ष किया है। इस बीच झूमाझटकी में उसकी चूड़िया टूट कर बिखर गई। मौका स्थल पर मृतका का पति जानलाल गायब है। उसे पुलिस ने घेरेबंदी कर अमरपुर जंगल बुधारू बैगा के घर पकड़ा। शक के आधार पर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह स्वीकार लिया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!