छत्तीसगढ़ : फूड पॉइजनिंग से बीमार ITBP के जवानों से मिले कलेक्टर, देखें VIDEO…

फूड पॉइजनिंग से बीमार आईटीबीपी के जवानों से मिले कलेक्टर
फूड पॉइजनिंग बाद अस्पताल में भर्ती जवान

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नक्सल प्रभावित क्षेत्र मलैदा स्थित आईटीबीपी कैंप के फूड पॉइजनिंग से बीमार जवानों से कलेक्टर और सीएमएचओ ने खैरागढ़ अस्पताल पहुंचकर उनसे कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान कलेक्टर ने बीएमओ विवेक बिसेन को पीड़ित जवानों का बेहतर उपचार करने निर्देशित किया। बता दें कि गुरूवार की रात आईटीबीपी के 26 जवान फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. आनन-फानन में सभी को खैरागढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ विवेक बिसेन ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से बीमार सभी जवान सुरक्षित व खतरे से बाहर है।

अस्पताल में भर्ती जवान ने बताया कि वह एक दिन पहले सर्चिग पर गए थे। रात में लौटने के बाद उन्होंने कैंप की मेस में बना खाना खाया था। खाने में पनीर और नॉनवेज भी परोसा गया था। जिसे खाने के बाद जवानों के पेट में अचानक दर्द उठा और उल्टी दस्त होने लगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पहुंचे कलेक्टर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के मलैदा केम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त होते ही सभी जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया था।

जिसके बाद आज कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी से खैरागढ़ अस्पताल पहुंचकर पीड़ित जवानों से मिलकर उनसे कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान एसडीएम लवकेश धुर्वे, आईटीबीपी के असिस्टेंड कमांडेंट संजय सिंह चौहान, एपीडियोमोलॉजिस्ट सुश्री प्रेरणा सहगल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!