सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल लगभग तय हो गया है। इसकी सूची वायरल हो रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवा दिया है। मंत्रिमंडल पर विमर्श करे 23 दिसंबर को श्री साय ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2023/12/ad-748x1024.jpg)
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2023/12/man-1-1024x576.jpg)