छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, अमित शाह के समक्ष कर सकते हैं भाजपा प्रवेश ! धरमजीत सिंह भी हो सकते हैं शामिल ?


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। जनता कांग्रेस से चुनाव लड़कर बलौदा बाजार के विधायक बने प्रमोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्री शर्मा ने पहले ही इसके संकेत दिए थे। अगली संभावना यह है कि प्रमोद शर्मा अमित शाह के समक्ष भाजपा प्रवेश कर सकते हैं! दरअसल आज ही अमित शाह राजधानी रायपुर आएंगे।

पार्टी हाईकमान रेणु जोगी को भेजे अपने इस्तीफे में श्री शर्मा कहा है कि कल विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन था। जोगी कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य के नाते, मैं कल तक सदन में जोगी कांग्रेस के विधायक के तौर पर मौजूद था, लेकिन आज मैने रेणु जोगी को इस्तीफा भेज दिया है।

बता दें कि प्रमोद शर्मा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी से लड़कर चुनाव जीते थे। इसके पहले लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से जोगी कांग्रेस ने बाहर कर दिया। पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी की मौत के बाद जनता कांग्रेस में लगातार बिखराव जारी है। इसके पहले खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने भी जनता कांग्रेस से दूरी बना ली थी। उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि वे मूलतः कांग्रेसी है।

जोगी कांगेस से विधायक बनने के बाद देवव्रत सिंह कांग्रेस में शामिल होने की मंशा भी जाहिर कर चुके थे लेकिन समायिक उनकी मृत्यु हो गई। 2018 में जनता कांग्रेस ने 5 सीटें जीती थी लेकिन अब पार्टी से एकमात्र विधायक रेणु जोगी ही बची है। अजीत जोगी और देवव्रत सिंह का निधन हो गया है। धरमजीत सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया और अब बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से खुद इस्तीफा दे दिया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!