छत्तीसगढ़ में इस बार दो करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता, 18 लाख 68 हजार 636 युवा पहली बार डालेंगे वोट

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार कुल दो करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता होंगे। जिसमें से 1 करोड़ 1 लाख, 20 हजार 830 पुरुष मतदाता हैं। वहीं महिला मतदाता 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 मतदाता हैं। 4 अक्टूबर को राज्य चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य में 790 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, 18-19 साल वाले 7 लाख 23 हजार 771 मतदाता हैं। 18 से 22 साल के 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता हैं। वहीं राज्य में पहली बार वोट डालने वाले 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता है। राज्य में 1 लाख 60 हजार 955 दिव्यंग मतदाता हैं। वहीं 1 लाख 86 हजार 215 वरिष्ठ मतदाता के नाम शामिल हैं। राज्य में इस बार 24 हजार 109 पोलिंग स्टेशन बनाएं गए हैं।

बता दें कि प्रदेश में इस बार 7 लाख मतदाता भी बढ़े हैं। आज छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। अब कभी चुनाव आयोग राज्य में चुनावों का ऐलान कर सकती है। इस माह 15 अक्टूबर से पहले प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!