छत्तीसगढ़ में आप सबकी अपनी पार्टी भी लड़ेगी चुनाव, 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवगठित राजनीतिक पार्टी आप सबकी अपनी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल किशोर बैरवा, राजेश सेठ, प्रिया शर्मा अध्यक्ष महिला मोर्चा, नरेश सतनामी, राहुल सिंह ने बताया कि संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पार्टी आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा में प्रत्याशी उतारने जा रही है। छत्तीसगढ़ में लगभग 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, वहीं मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने बताया कि युवाओं, किसानों, मजदूरों बेरोजगारों, महिलाओं के प्रति गंभीरता से चिंतन करते हुए हमारी पार्टी ने उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास किया है। युवाओं के भावनाओं के गरीबो साथ, के साथ, अनुसूचित जाति, अनसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, धार्मिक अल्पसंख्यकों सीधे व भोलेपन समाज व धर्म के बीच के स्वार्थी तत्व एवं पूंजीपति वर्ग एवं विभिन्न राजनीति दल बड़े पैमाने पर फायदा उठा रहे हैं, युवाओं, किसानों को व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। आप सबकी अपनी पार्टी को जनहित में कार्य करने की जरूरत है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!