छत्तीसगढ़ पहुंचे अरविंद केजरीवाल बोले- छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है, कांग्रेस-भाजपा ने राज्य को खूब लूटा


सीजी क्रांति न्यूज/बिलासपुर। बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित सभा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बिलासपुर पहुंच गए हैं।
बिलासादेवी एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आमसभा के लिए विशाल डोम बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ पहुंचते ही श्री केजरीवाल ने कांग्रेस-भाजपा पर हमला शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। राज्य को बीजेपी-कांग्रेस वालों ने लूट लिया। पहले दिल्ली का भी यही हाल था। दिल्ली को पहले सीएनजी घोटाले के नाम से जाना जाता था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बोलते हैं कि, हम फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15 15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये पीएम मोदी को बताना चाहिए। हम जो रेवड़ी बांट रहे हैं, वो आम लोगों को मिल रहा है। लेकिन आपने जो 15-15 लाख का पापड़ बेचा वो किसको मिला।

हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में आई तो यहां भी दिल्ली की तरह विकास किया जाएगा। आम आदमी के हितों के लिए जो योजनाएं बनेंगी। उसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता और ईमानदारी होगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!