छत्तीसगढ़ को मिलीं एक और IAS…गुजरात से कैडर चेंज कर आ रहीं महिला आईएएस, पति CG में हैं IPS

आईएएस डॉ.आकांक्षा शिक्षा खलखो
आईएएस डॉ.आकांक्षा शिक्षा खलखो

सीजी क्रांति/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ को एक और महिला आईएएस मिली है। गुजरात से महिला आईएएस कैडर चेंज कर छतीसगढ़ आ रहीं हैं। पति छत्तीसगढ़ कैडर में आईपीएस हैं। इस आधार पर कैडर चेंज हुआ है। आईएएस डॉ.आकांक्षा शिक्षा खलखो मूलतः रांची की रहने वाली हैं। वहीं से स्कूलिंग और राजेन्द्र मेडिकल कालेज( रिम्स) से एमबीबीएस पूरा किया। फिर दिल्ली जा कर आईएएस की तैयारी की। फर्स्ट अटेम्प्ट में ही 2019 में 467 वां रैंक लाकर आकांक्षा आईएएस बनी।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ में पुलिस OSD की नियुक्ति…IPS अंकिता शर्मा संभालेगी खैरागढ़—छुईखदान—गण्डई जिला के पुलिस महकमा का जिम्मा

उनकी माता डॉक्टर रोजलिन पुष्पा तिर्की व बिपिन खलखो पेशे से वेटरनरी डाक्टर है। डॉ. आकांक्षा शिक्षा खलको विवाह उपरांत पति-पत्नी को साथ रखने के डीओपीटी के नियमों के अनुसार छतीसगढ़ आ रहीं हैं। अगले हफ्ते तक उनके उनके छतीसगढ़ में आमद देने की खबर है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ में पुलिस OSD की नियुक्ति…IPS अंकिता शर्मा संभालेगी खैरागढ़—छुईखदान—गण्डई जिला के पुलिस महकमा का जिम्मा

आकांक्षा के पति रॉबिन्सन गुडिया भी 2020 के छती

आकांक्षा के पति रॉबिन्सन गुडिया भी 2020 के छतीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर हैं। रॉबिन्सन भी मूलतः रांची के रहने वाले हैं और कानपुर आईआईटी से 2017 में सिविल ब्रांच से बीटेक पासआउट हैं। बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद रॉबिन्सन ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और अपने दूसरे प्रयास में आईपीएस के लिए चयनित हुए।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ में पुलिस OSD की नियुक्ति…IPS अंकिता शर्मा संभालेगी खैरागढ़—छुईखदान—गण्डई जिला के पुलिस महकमा का जिम्मा

रॉबिन्सन के पिता लाइब्रेरी स्टाफ व माता शिक्षिका हैं। आईपीएस में चयन के बाद रॉबिन्सन ने सर्विस के लिए छतीसगढ़ कैडर चुना। 2020 कैडर के आईपीएस रॉबिन्सन वर्तमान में सरगुजा के लखनपुर में थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

न्यूज क्रेडिट— एपपीजी

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!