छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

CM BHUPESH BAGHEL
FILE PHOTO

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है। सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ इसी जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा।

इस वृद्धि के पश्चात अब महंगाई राहत 42 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही छठवें वेतनमान के मूल पेंशन/ परिवार पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ भी इसी साल के जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा। इस वृद्धि के साथ ही महंगाई राहत में कुल वृद्धि 221 प्रतिशत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स की महंगाई राहत के संबंध में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की स्वीकृति आवश्यक होती है। इस संबंध में स्वीकृति जल्द प्रदान करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था। इसके बाद जैसे ही स्वीकृति प्राप्त हुई। महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ पेंशनर्स को प्रदान करने का अविलंब निर्णय लिया गया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

2 thoughts on “छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता”

  1. Chunavi sal me ab yad aayi he pensioners ki kyonki abhi tak to bechare pensioners dr ke liye tarsate rahe he.Aur ye to pucho ki July se ab Tak ka arrear Kahan Gaya bechari sarkar ko bhukh lagi hogi to kha gaye arrears hum to mp govt se santh ganth karke chori karte he magar bhulna mat pensioners ki is sarkar ne dr ke jitna tadpaya he usi prakar ek ek vote ke liye taras jaayegi ye sarkar.80000 pensioners ke 8000000 vote he chor sarkar ko harane ke liye.

    Reply
  2. Chunavi sal me ab yad aayi he pensioners ki kyonki abhi tak to bechare pensioners dr ke liye tarsate rahe he.Aur ye to pucho ki July se ab Tak ka arrear Kahan Gaya bechari sarkar ko bhukh lagi hogi to kha gaye arrears hum to mp govt se santh ganth karke chori karte he magar bhulna mat pensioners ki is sarkar ne dr ke jitna tadpaya he usi prakar ek ek vote ke liye taras jaayegi ye sarkar.80000 pensioners ke 8000000 vote he chor sarkar ko harane ke liye Janha Bhupesh chor he wanha pensioners ko bilkul bharosa nahi.

    Reply

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!