छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ ने दिया नवाचार आयोग से इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड होने के बाद नवाचार आयोग के अध्यक्ष पद पर पदस्थ विवेक ढांड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की सरकार ने नया आयेग गठित कर उन्हें पदस्थ किया था। अब प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने के बाद उन्होंने स्वयं व्यक्ति कारणों का हवाला देकर त्याग पत्र दे दिया।

2017 में सेवानिवृत्त होने के बाद श्री ढांड रेरा के चेयरमैन भी रहे फिर उन्हें कांग्रेस सरकार ने प्रशासनिक नवाचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर राज्य सरकार को सुझाव देने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग‘ का गठन कर अध्यक्ष बनाया था।

भाजपा सरकार रहते हुए ढांड अहम विभागों के सचिव और मुख्य सचिव बने थे। वे भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव भी रहे हैं। लेकिन सरकार से खींचतान की स्थिति निर्मित होने पर सचिव पद से हटना पड़ा था। इसके बाद वे मुख्य सचिव भी बने। 2017 में रिटायर्ड होने के बाद कांग्रेस की सरकार ने उन्हें संविदा पर रखा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक समय तक मुख्य सचिव होने का रिकार्ड विवेक ढांड के नाम है। उनसे पहले 1977 बैच के पी जाय उम्मेन के सर्वाधिक समय तक मुख्य सचिव रहे हैं। 1981 बैच के छत्तीसगढ़ के मूल निवासी श्री ढांड 1 मार्च 2014 को मुख्य सचिव बने थे। वें तीन साल सात महीने 25 दिनों मुख्य सचिव पद पर रहे। जबकि, उम्मेन तीन साल सात महीना ही सीएस रहे थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!