चन्द्रयान-3 की सफलता की कामना लेकर 300 विद्यार्थियों ने बनाई गोलाकार मानव आकृति

सीजी क्रांति न्यूज/गंडई़। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार स्व. देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई में छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ ने स्वीप हेतु जागरूक किया और चन्द्रयान-3 की सफलता की कामना की।

महाविद्यालय में विशाल गोलाकार मानव आकृति बनाकर स्वीप हेतु युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान चन्द्रयान-3 की सफलता की कामना एवं इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के द्वारा आने वाले विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान हेतु संकल्प पत्र भरवाया गया। जिसमे लगभग 300 सौ महाविद्यालय विद्यार्थियों के द्वारा स्वयं तथा परिवार वाले और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाया गया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!