कर्मचारी संघ में प्रखर बने अध्यक्ष, सेठिया को सचिव का प्रभार

कर्मचारी संघ में प्रखर बने अध्यक्ष

सीजी क्रांति/खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विवि में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का गठन किया गया है। जिसमें सर्व सम्मति से प्रखर शरण सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। प्रखर विवि में म्यूज़ियम गाइड के पद पर पदस्थ हैं। वहीं विभाग वरिष्ठ कर्मचारी जे एन सेठिया को सचिव बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर ओम शंकर हिरवानी,संयुक्त सचिव पद पर मुकेश भट्ट और कोषाध्यक्ष पद पर सी.आर.कुंजाम को मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वरिष्ठ कर्मचारी राजेश गुप्ता, अशोक चोखन्द्रे,नरेश सिंह ठाकुर, मधु श्रीवास्तव,भुनेश्वरी ठाकुर,शैलेष भांडेकर सहित अन्य को शामिल किया गया है।

नव पदस्थ अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों के हितों से सम्बंधित मांगों को यथोचित स्थान पर रखा जाएगा। सिंह ने कर्मचारियों के हितों को केंद्र में रखकर कार्य करने की बात कही।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!