गंडई में हाईटेक सब्जी मंडी का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ विधानसभा में 17 करोड़ 48 लाख के कार्यों का भूमिपूजन व वर्चुअल लोकार्पण

0 धोधा-बिरनपुर में 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन हेतु 2 करोड़ 30 लाख, वनमण्डल खैरागढ़ के विविध कार्य हेतु 39 लाख के कार्य का किया लोकार्पण

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव गठित जिला खैरागढ-छुईखदान-गंडई में 17 करोड़ 48 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इस दौरान जिला कार्यालय वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में स्थानीय विधायक यशोदा वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा व जनप्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ने नगर पंचायत गंडई हेतु दिनांक 3 जनवरी 2022 की गई घोषणा की राशि 1479 लाख 17 हजार के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके प्रथम चरण में 1140 लाख 82 हजार रूपये का निविदा 10 अगस्त 2023 को आनलाइन कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जारी किया गया। इसी क्रम में दिनाँक 15 नवंबर 2022 को सम्बन्धित फर्म को कार्यादेश जारी हो चुका है। भूमिजन हो जाने के पश्चात शीघ्र कार्य आरम्भ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव गठित जिला खैरागढ-छुईखदान-गण्डई के धोधा-बिरनपुर में 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन हेतु 2 करोड़ 30 लाख और वनमण्डल खैरागढ़ के विविध कार्य हेतु 39 लाख के कार्य का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार जिले मेंकुल 269.587 लाख रूपये लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा तहसील गण्डई अतंर्गत ग्राम धोधा-बिरनपुर में छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्री. कं. लिमि. 33/11 केव्ही सब-स्टेशन हेतु 2.30 करोड़ रूपये का लोकार्पण किया गया।

वनमण्डल खैरागढ़ अतंर्गत ग्राम बगधुर 30. 40 मॉडल राशि 5 लाख16 हजार, स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच राशि 86.2 हजार , गेबियन राशि 1.265 लाख, तालाब 3.964 लाख, ग्राम झिरिया हेतु तालाब 7.204लाख, ग्राम बेंगरी परलोकेशन टैंक राशि 7.204 लाख, ग्राम बसावर में 5.459 लाख, ग्राम बंसतपुर में गेबियन स्ट्रक्चर राशि 1.265लाख, ग्राम गड़बंजा हेतु परलोकेशन टैंक कार्य हेतु 7.204 कुल 39.587 लाख रूपये का लोकार्पण किया गया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!