खैरागढ़ : शनि मंदिर समिति के चेतन बने अध्यक्ष, अनुराग सचिव

शनि मंदिर समिति का गठन

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नगर के धरमपुरा स्थित श्री शनि मंदिर का विवाद सामने आने के बाद आज सार्वजनिक बैठक कर मंदिर समिति का गठन किया गया। जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, हीरा बहादुर सिंह और गणेश सिन्हा को श्री शनि मंदिर समिति के सरंक्षक का दायित्व सौंपा गया है। जबकि भाजपा नेता चेतन वर्मा अध्यक्ष, प्रकाश सिंह बैस और कपिनाथ महोबिया उपाध्यक्ष, अनुराग तुरे सचिव, खुलेश्वर सिन्हा सह सचिव, आलोक श्रीवास कोषाध्यक्ष, आयश सिंह को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। समिति सदस्य के रूप मे रामाधार रजक, नरेश चोपड़ा, सोनूराम ढीमर, प्रणय महोबे, संदीप सिंह ठाकुर, धिराज वर्मा, राजकुमार वासवानी, तरूण सिंह, गोरेलाल वर्मा, विकेश गुप्ता, चंद्रशेखर यादव और उत्तम ढीमर को शामिल किया गया है।

नीलेश यादव को मीडिया प्रभारी के रूप मे नामित किया गया। इससे पहले समिति का पुर्नगठन 17 अक्टूबर को किया जाना था लेकिन किसी कारणवश आम सहमति तय कर जिम्मेदारी सौंपने की मानसिकता के चलते रविवार को बैठक रखी गई जिसमे बड़ी संख्या मे श्री शनि और दुर्गा मंदिर मे श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूर्व सचिव ने बिना पूछे पैसों का लेनदेन और मनमानी करने का लगाया था आरोप

इस महीने की शुरूआत मे श्री शनि मंदिर का विवाद सामने आ रहा था। समिति के पूर्व सचिव गणेशराम सिन्हा ने बिना पूछे पैसों का लेनदेन और मनमानी करने का आरोप लगाकर बैठक बुलाई जहॉ दोनो पक्षो के बीच विवाद खुलकर सामने आया, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पैसो के लेनदेन मे पारदर्शिता नही बरतने, मंदिर परिसर मे बने दुकानो के आबंटन जैसे कई आरोप लगाया। आखिरकार विवाद नही सुलझने पर सभी ने सार्वजनिक मीटिंग कर मंदिर समिति का पुर्नगठन करने का निर्णय लिया। जिसके बाद रविवार को श्रद्धालुओ और समाजसेवियो की मौजूदगी मे मंदिर के विधिपूर्वक संचालन को लेकर नई समिति का गठन किया गया । इस दौरान कमलेश कोठले, शेषनारायण यादव, श्रीराम यादव, किशोर सिंहा, गोवर्धन सिन्हा, रूपेंद्र रजक, राकेश सारथी, सौरभ चौहान, योगेश सिंहा, शौर्यादित्य सिंह, अंकित तिवारी, भूपेंद्र गंगबोईर, राजेश तिवारी, पुष्पेंद्र सिंहा, दुर्गेश सिंह, उमाशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!