खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: यशोदा बुधवार को दाखिल करेंगी नामांकन, रैली में शामिल होंगे CM भूपेश-PCC अध्यक्ष मरकाम

महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा
महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जातिगत कार्ड खेलते हुए महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा को मैदान में उतारा है। यशोदा विधानसभा चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी होने के साथ ही फ्रेश चेहरा भी है। लिहाजा सत्ता सरकार नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें…Big Breaking- खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर खेला दांव, नामांकन फॉर्म भी ख़रीदा

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा बुधवार 23 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान जिले के विधायक सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: नामांकन खरीदने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा ने मीडिया से कही ये बात…

24 मार्च तक नामांकन

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस की यशोदा वर्मा के सामने भाजपा की लुकेश्वरी जंघेल, कोमल-विक्रांत में टिकट के लिए मारामारी!

जनता कांग्रेस के पास थी सीट

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उप-चुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!