खैरागढ़ : भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

खैरागढ़ : भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
बैठक में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

सीजी क्रांति/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला भाजपा के निर्देशानुसार गुरुवार को पार्टी की महती बैठक नगर के राजपूत क्षत्रिय भवन में सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर विचार-मंथन किया गया.

मंडल प्रभारी रमेश पटेल ने बूथ समिति गठन, शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी मोर्चा का गठन पर चर्चा की. उन्होंने मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व संयोजक से परिचय लिया.

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह ने प्रदेश सरकार की विफलताओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा ढाई साल बीत जाने पर संपूर्ण प्रदेश में किसी भी शहरी क्षेत्र को लेकर कोई भी विकास कार्य की नई योजना लागू नहीं की गई है साथ ही बेरोजगारी को लेकर जो आंकड़े प्रदर्शित किए गए हैं वह भी संदेहास्पद है.

मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सारथी के रूप में समस्त मोर्चा व संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया.

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, महामंत्री कृष्ण वर्मा, कोमल वर्मा, मंडल पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे. उक्ताशय की जानकारी राजनादगांव भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक व शहर भाजपा के मीडिया प्रभारी शशांक ताम्रकार ने दिया.

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!