खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारियों ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

बीजेपी की बैठक

नीलेश यादव 99073-02288

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नगर पालिका चुनाव की तैयारियो का भाजपा ने गुरूवार को आगाज कर दिया। टिकरापारा के राम मंदिर मे पालिका चुनाव के प्रभारी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मंडल कार्यकर्ताओ को चुनावी टिप्स दिया और चुनाव संचालन के तरीके बताए, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने हर हाल मे बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत हो गया तो दुनिया की कोई भी ताकत हमे नही हरा सकती लेकिन इस बात का भी ख्याल रखे के बूथ कमेटी पूरे 25 सदस्य पार्टी और प्रत्याशी के प्रति निष्ठावान हो और जिनका अपने क्षेत्र मे राजनैतिक-सामाजिक प्रभाव हो। प्रत्याशी चयन को लेकर कहा कि कार्यकर्ता दावेदारी कर सकता है लेकिन पार्टी का निर्णय अंतिम होगा, पार्टी जिसे प्रत्याशी चुनेगी उसे सभी को मिलकर जीताना प्राथमिकता होगी। श्री श्रीवास्तव ने मंडल पदाधिकारियो से कहा कि वे वार्ड और नगर स्तर की ऐसी समस्याए जिसे कांग्रेस सुलझाने मे असफल रही है, उन मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर आम जनता की आवाज बुलंद करे, इसके साथ ही उन्होने चुनावी घोषणा पत्र के लिए भी सर्वे कर मुददों की खोज करने कहा। सहप्रभारी ओपी चौधरी ने कहा कि 2023 मे विधानसभा चुनाव मे भाजपा की जीत का आगाज इस नगरीय निकाय चुनाव से होगा, कांग्रेस ने प्रदेश मे सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने युवाओं को 25 सौ महीना बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, जिसे आज तक नहीं दिया और ढाई साल मे प्रत्येक युवा का 75 हजार बकाया है। किसानों को झूठे वादे कर सत्ता सरकार मे आई कांग्रेस किसानों का रकबा काट रही है, महिला समूहों का कर्जा माफ करने की बात भी अब तक पूरी नहीं हुई।

चुनौती मिलेगी लेकिन सब मिलकर लड़ेंगे – सांसद संतोष पांडे 

सांसद संंतोष पाण्डेय ने कहा कि कोई भी चुनाव सत्ताधारी पार्टी के लिए अहम होता है इस लिहाज विपक्ष के लिए भी यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण है इसलिए हमे मिलजुल कर चुनाव मे काम करना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम आयोजन कर पूरे प्रदेश मे कोरोना परोस दिया, हजारो की जान लेने के बाद अब वैक्सीन बर्बाद कर रही है। जिला भाजपा महामंत्री सचिन सिंह बघेल ने कहा कि चुनाव के माहौल मे कई ऐसे लोग भी दावेदारी करने लग जाते हैं जिनकी जीत का दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं रहती ऐसे लोगों को विध्रसंतोषी लोग उकसाने का काम करते है, उन्होने कहा कि ऐसे लोगों के भडक़ावे मे ना आए, पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए सबको मिलकर काम करना है। पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने कहा कि शहर मे कांग्रेस ने विकास के नाम पर एक पत्थर तक नहीं लगाया है, कार्यकर्ताओ से कहा कि कई बार हम टिकट की लड़ाई मे कई सीटो पर हार जाते है इसलिए हर हाल मे एकजूट रहना है और पार्टी प्रत्याशी को जीताने हरसंभव प्रयास करना है।

पंद्रह सालो का शहर विकास कांग्रेस ने बरबाद किया – विक्रांत सिंह 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि शहर मे भाजपा ने दस सालो मे विकास के कई आयाम गढ़े लेकिन कांग्रेस उन कार्यों को मेटेंन नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नपं व नपा अध्यक्ष रहते हुए उनके कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ नगरीय निकाय का अवार्ड मिला। कार्यालय के जर्जर भवन को नया बनाया गया, नगर पंचायत में शहर से सटे गांवो को जोडक़र नगर पालिका के रूप मे उन्नयन किया गया। अटल उद्यान बनाया जो प्रदेश के सबसे बेहतरीन उद्यानो मे एक है। नए सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया गया, ईतवारी बाजार मे सर्वसुविधायुक्त सब्जी मार्केट बनाने के साथ शहर की हर गली व मुख्य मार्गों का नए सिरे से निर्माणकर सुगम आवाजाही सुनिश्चित की गई। आमनेर, मुस्का और पिपरिया नदी मे स्टॉपडेम कम एनीकट का निर्माण किया गया जिससे भूमिगत जलस्त्रोत मे काफी सुधार हुआ। फतेह मैदान मे मिनी स्टेडियम बनाने के साथ भव्य नया बस स्टैंड बनाया गया और उनके कार्यकाल में ऐसे कई ऐतिहासिक कार्य हुआ जिससे शहर विकास के हर मापदंड मे खरा उतरा, लेकिन पिछले पांच सालों मे नगरीय निकाय मे काबिज कांग्रेस ने अंदरूनी लड़ाई और कमीशनबाजी के फेर मे खूबसूरत शहर को बदहाल कर दिया, जल आवर्धन योजना इसका साक्षात उदाहरण है, कमीशन के फेर मे पूरा डीपीआर ही कांग्रेसियो ने बदल दिया। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, खैरागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष नूनकरण साहू, छुईखदान नपं अध्यक्ष दीपाली जैन, गंडई नपं के अध्यक्ष श्यामलाल ताम्रकार, छुईखदान भाजपाध्यक्ष प्रेम चंद्राकर, पांडादाह मंडल अध्यक्ष बिशेसर साहू, जिला पंचायत सदस्य घम्मन साहू, विकेश गुप्ता, कृष्णा वर्मा, विनय देवांगन, कोमल साहू, आलोक श्रीवास, तरूण सिंह, प्रकाश सिंह, नित्यप्रकाश सिंह, राकेश गुप्ता, प्रफुल्ल ताम्रकार, सूर्यदमन सिंह, कमलेश कोठले, नीलीमा गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, कांता यादव, सुनील यादव, भाजयुमो अध्यक्ष आशीष सिंह, शौर्यादित्य सिंह, मंजीत सिंह, कपिल बैद, शशांक ताम्रकार समेत बड़ी संख्या मे भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्ताशय की जानकारी मंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी राजू यदु ने दी।



CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!