खैरागढ़ : नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव 5 को, अंडरग्राउंड पार्षदों को भेजी गई सूचना

नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव

सीजी क्रांति/ खैरागढ़। शहरी सत्ता की कुर्सी पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए तारीख तय हो गया है। आगामी 5 जनवरी 2022 को खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने के लिए पार्षद गुप्त मतदान करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने विधिवत पत्र जारी कर दिया है। पीठासीन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 एवं 56 के तहत नवनिर्वाचित पार्षदों को सूचना भेजा है। वही अधिनियम के तहत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन में सम्मिलित होने कहा गया है।

पढ़ें – खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के लिए खींचातानी तेज, कांग्रेस-भाजपा को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार नगर पालिका के सभा कक्ष में निर्वाचन की प्रक्रिया निपटाई जाएगी। इसके तहत 5 जनवरी की सुबह 11 से 11:15 बजे तक निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका के निर्वाचन से संबंधित सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसी तरह 11:15 से 11:45 बजे तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 11:45 से 11:55 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।

पढ़ें – खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के लिए खींचातानी तेज, कांग्रेस-भाजपा को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

11:55 से 12:05 बजे तक नाम वापसी के लिए तय किया गया है। इसके अलावा 12:05 से 12:15 बजे तक निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं मतपत्र तैयार करने की प्रक्रिया होगी और दोपहर 12:15 से 12:45 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद मतगणना की जाएगी। इस तरह नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया चलेगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!