खैरागढ़ : धान खरीदी के साथ किसानों से कर्ज वसूली शुरू, 3 दिन में वसूले 3 करोड़

धान खरीदी के साथ किसानों से कर्ज वसूली

सीजी क्रांति/खैरागढ़। राज्य सरकार किसानों से धान खरीदी के साथ खेती-किसानी करने लिए दिये गये ऋण की वसूली शुरू कर दी है। खरीदी के शुरूआती तीन दिन के आंकड़े चौंकाने वाले है।

समितियों से मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ के 11 समितियों में कुल 7 करोड़ 24 लाख 68 हजार 960 हजार रुपए की खरीदी में 43.70 फीसदी राशि लिंकिंग में काटी जा चुकी है। यानी कुल खरीदी में 3 करोड़ 16 लाख 67 हजार 93 हजार रुपये की राशि किसानों से वसूला जा चुका है।

आधा सीजन निकलने के बाद मिला ऋण

खरीफ फसल के लिए किसानों को देरी से कर्जा मिला था। बताया जा रहा है कि किसानों को मात्र दो-तीन माह पहले ही ऋण जारी हुआ था। यानी आधा सीजन निकलने के बाद ऋण जारी हुआ था। वही दिसंबर में वसूली भी कर ली है।

धान बेचने से बच रहे कर्जदार छोटे किसान

समर्थन मूल्य में धान खरीदी के दौरान सरकार द्वारा ऋण की पूरी राशि वसूल की जा रही है। किसानों के खाते से एक साथ पूरी राशि काट ली जा रही है। यहीं वजह है कि कर्जदार छोटे किसान समितियों में धान बेचने से बच रहे हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!