खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा की बैठक में सांसद संतोष पांडे की नसीहत…निष्ठा से काम करें, पार्टी सबको अवसर देगी

खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा की बैठक में सांसद संतोष पांडे की नसीहत…निष्ठा से काम करें, पार्टी सबको अवसर देगी
सांसद संतोष पांडे

सीजी क्रांति/खैरागढ़। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा का झंडा लगाने वाला मुझ जैसा आम कार्यकर्ता आज लोकसभा का सदस्य है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करें। उन्हें पार्टी अवसर जरूर देगी। कांग्रेस सरकार में रेप और भ्रष्टाचार जैसे संगीन अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

यही भी पढ़ें…खैरागढ़ में कांग्रेस को नहीं हरा पाएं, तो अगले 15 साल तक कांग्रेस की सत्ता रहेगी- नितिन

आज पूरे देश में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। देश में किसी भी सरकार ने कश्मीर के संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। मोदी ही एकमात्र नेता है जिन्होंने कश्मीर की चिंता की। आज कश्मीर फाईल्स जैसी फिल्में बनाने की हिम्मत मोदी के कार्यकाल में हो रहा है।

यही भी पढ़ें…शहर के बागियों पर कमान कसेंगे बृजमोहन, तो ग्रामीण में मूणत संभालेंगे मोर्चा…धरमलाल को छुईखदान, शिवरतन को गंडई और केदार के कंधो पर साल्हेवारा का भार!

यूक्रेन की ठुकाई हो रही तो उन्होंने भारत से मदद की गुहार लगाई। पाकिस्तानी भी भारत के झंडे दिखाकर खुद को सुरक्षित कर रहे थे। ऐसे मोदी को और मजबूत करने के लिए हमें भाजपा का कमल खिलाना होगा।

यही भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: CM भूपेश के तंज पर BJP प्रदेश अध्यक्ष साय का पलटवार…UP में पीटने वाले अपना चेहरा देखें

बैठक में बिहार के पथ मंत्री नितिन नबीन, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, छग नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा ग्रामीण मंडल के प्रभारी राजेश मूणत, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, खैरागढ़ चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, भूपेश सवन्नी, ओपी चौधरी, संजय श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह, जिलाभाजपा मंहामंत्री दिनेश गांधी, नीलू शर्मा, रमेश पटेल,समेत प्रदेश व जिला स्तर व खैरागढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!