खैरागढ़ उपचुनाव परिणाम: मत पत्रों की गिनती जारी, पेटी खुलते ही घंटेभर में मिलने लगेगी रुझान!

फाइल फोटो
फाइल फोटो

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए वोटिंग की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले मत पत्रों की गिनती चल रही है। जिसका परिणाम कुछ देर में सामने आ जाएगा। इधर पेटी खुलते ही घंटेभर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

आपको बता दे कि मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में प्रारंभ हो गया है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर तैनात है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की चार रही है। उसके पश्चात ईव्हीएम से गणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 14 टेबल में 2 कर्मचारी एवं एक माईक्रो ऑब्र्जवर रहेंगे। 21 राउंड में मतगणना पूरी होगी। उन्होंने कहा सुरक्षा की व्यापक तैयारी कर ली गई है। स्ट्रांग रूम में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर ली गई है।

चुनाव में 1.65 लाख लोगों ने डाला है वोट

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें कुल 2 लाख 11 हजार 516 को वोट डालना था। लेकिन 78.39% लोग ही मतदान के लिए पहुंचे। यानी एक लाख 65 हजार 807 लोगों ने ही इस चुनाव में वोट डाला था। 2018 और 2013 के आम चुनाव में यहां 84% से अधिक मतदान हुआ था।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!