खैरागढ़ उपचुनाव: इंदिरा कला संगीत विवि द्वारा योग मुद्रा में दिया मतदान का संदेश, नुक्कड़-नाटक और रंगोली भी आकर्षण का केंद्र

योग के माध्यम से संदेश
योग के माध्यम से संदेश

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए आगामी 12 अप्रैल को मतदान होना है। इसे ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान जागरूकता अभियान भी जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में राजनांदगाव जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तथा इंदिरा कला संगीत विवि कुलपति पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के संरक्षण और मार्गदर्शन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के द्वारा मतदान जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें…केंद्रीय मंत्री ने भूपेश पर साधा निशाना: कांग्रेस ने डरकर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की…

विश्वविद्यालय के निर्वाचन नोडल अधिकारी प्रो डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि यहाँ 10 अप्रैल तक मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जारी रहेंगी। गौरतलब है कि बीते दिनों खैरागढ़ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशाल आकृति की मतदाता जागरूकता रंगोली बनायी थी। उसके बाद खैरागढ़ के बस स्टैंड के समीप नुक्कड़ नाटक के जरिये भी स्टूडेंट्स ने आम नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें….खैरागढ़ उनचुनाव: कांग्रेस की ‘घोषणा पत्र’ के खिलाफ भाजपा का ‘आरोप पत्र’…12 बिंदुओं पर सरकार को घेरने का प्रयास

इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय के योग केंद्र के द्वारा VOTE की आकृति में योग मुद्रा प्रदर्शित करते हुए मतदान के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया गया। विश्वविद्यालय के योग केंद्र द्वारा निर्मित एक वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। गौरतलब है कि खैरागढ़ विधानसभा में उप निर्वाचन के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!