खैरागढ़ उनचुनाव: कांग्रेस की ‘घोषणा पत्र’ के खिलाफ भाजपा का ‘आरोप पत्र’…12 बिंदुओं पर सरकार को घेरने का प्रयास

इसी पर्चे को घर घर बाट रही भाजपा
इसी पर्चे को घर घर बाट रही भाजपा

सीजी क्रांति/खैरागढ़। कांग्रेस की घोषणा पत्र जारी होने के बाद से भाजपा में खलबली मची हुई है। घोषणा पत्र को लेकर लगातार कांग्रेस पर हमलावर बनी हुई है। भाजपा नेता मीडिया के माध्यम से रोजाना घोषणा पत्र को लेकर अपनी सफाई पेश कर रहे हैं, वहीं चिन्हांकित मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोल रहे है।

यह भी पढ़ें…दो घंटे में कर्जा माफ हुआ, अब 24 घंटे में जिला बनेगा—भूपेश बघेल

इसी कड़ी में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने इस बार सरकार की कमियां बताने वाला पर्चा का सहारा लिया है। जिसमें उन्होंने 12 बिंदुओं पर कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास किया है। पर्चा बटना भी शुरू हो गया है। इसे आरोप पत्र या फिर सरकार की कमियां बताने वाला पर्चा भी कह सकते है। क्योंकि भाजपा द्वारा मतदाताओं को बाटे जा रहे पर्चे में आरोपों का पुलिंदा है। हालांकि पर्चे में दर्ज मुद्दें राज्य स्तर के है। यह भाजपा का संभावित आरोप पत्र भी हो सकता है।

इन बिंदुओं को लेकर भाजपा पर्चा बांट रही है

1.2500 रु. प्रतिमाह का झूठा वादा।

2.कांग्रेस के 39 माह के शासन में 39×2500=97 हजार 500 रु. प्रत्येक युवा का गबन।

3.सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए झूठ बोलकर युवाओं को तीन साल से दौड़ लगवा रहे है।

4.अभी भी 5 हजार से अधिक युवाओं की शिक्षक भर्ती को रोककर रखने वाली कांग्रेस सरकार।

5.युवाओं की भर्तियों में माफिया राज लाकर भ्रष्टाचार फैलाने वाले कांग्रेस।

6.छग पीएससी परीक्षा में ‘तातापानी’ को बलरामपुर की जगह सूरजपुर जिला को उत्तर मान लिया।

7.सभी अनियमित कर्मचारियों को सरकार बनने के 10 दिन के भीतर नियमितीकरण का वादा करके कांग्रेस सरकार में आई।

8.नए भर्ती हो रहे युवाओं को पहले साल 70% फिर 80% फिर 90% छात्रवृत्ति और 3 साल प्रोबेशन अवधि का नया शगूफा लाकर युवाओं को परेशान करने वाली कांग्रेस।

9.भ्रष्टाचार व अपने चहेतों को नौकरी देने के लिए डिजीटल इंडिया के ज़माने में कंप्यूटर की जगह टाइपराइटर को अनिवार्य करके कंप्यूटर शिक्षित युवाओं के साथ क्रूर मजाक करने वाली कांग्रेस।

10.5 लाख रोजगार की होर्डिंग लगाकर, 2 लाख 80 हजार नौकरी का भाषण देने के बाद; विधानसभा में 24 हजार नौकरी का जवाब देकर कांग्रेस सरकार ने खुद की पोल खोल ली है।

11.छत्तीसगढ़ में मात्र 2% बेरोजगरी दर की बात करके प्रदेश के 98% युवाओ का मखौल उड़ाने वाली कांग्रेस।

12.भर्तियों में जबरन कोर्ट, कचहरी, देरी, भ्रष्टाचार, कैलेंडर जारी नहीं करना, करके माफियाराज स्थापित करने वाली कांग्रेस।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!