खैरागढ़ में सर्वाधिक बारिश, साल्हेवारा में सबसे कम, जिले में कहां कितनी बारिश हुई, पढ़ें पूरी खबर

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। जिला केसीजी में सर्वाधिक बारिश खैरागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। जबकि सबसे कम बारिश वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में हुई है। यह रिकार्ड एक जून से अब तक की स्थिति में है। जिला भूअर्जन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2023 से अब तक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल 397.4 मिमी औसत बारिश हुई। जिले की सभी 4 तहसीलों में विगत 10 वर्षाे के आधार पर 1 जून से आज तक औसत वर्षा 299.2 मिमी बारिश हुई है।

advertisement

जिला में सर्वाधिक वर्षा खैरागढ़ तहसील में 355.7 मिमी और न्यूनतम वर्षा साल्हेवारा तहसील में 272.1 मिमी रिकार्ड की गई। अब तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सर्वाधिक वर्षा खैरागढ़ तहसील में 355.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरागढ़ तहसील में 355.7 मिमी, छुईखदान तहसील में 273.1 मिमी, गंडई तहसील में 314.9 मिमी और साल्हेवारा तहसील में 272.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!