खैरागढ़ में घर घुसकर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कल करेगी खुलासा

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/ खैरागढ़।
खैरागढ़ के भरदाकला में घर घुसकर 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारे को पुलिस ने घटना के चंद घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में खैरागढ़ पुलिस ने जानकारी देने से इंकार कर दिया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल प्रेसवार्ता लेकर खुलासा करेंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतिका का नाम मिलवंतीन पति स्व.घनश्याम सतनामी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम भरदाकला की लाश घर के अंागन में 15 मार्च की सुबह 8 से 9 बजे देखी गई। जिस वक्त मिलवंतीन की हत्या की गई उस वक्त उनके घर में वो अकेली थी।

घटना के समय मृतका घर में अकेली थी। बेटा और बहू खेत गए थे। बेटा जब खेत से गेंहू लेकर वापस घर लौटा तो, अपनी मां को लहुलूहान स्थिति में देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद घटना की जानकारी अपनी पत्नी को दी। आसपास के लोग भी इकठ्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। जहां से उसका देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

मौके का फायदा उठाते हुए मिलवंतीन को धारधार हथियार से उसकी हत्या की गई है। मिलवंतीन का बेटा बहु खेत गए हुए थे। मिलवंतीन का बेटा खेत से वापस अपने घर गेहूं छोड़ने के लिए आया। तब उसने अपनी मां को लहू से लथपथ औंधे मुंह पड़े हुए देखा। उसने तुरंत अपनी को पूरी बात बताई। इसके बाद यह बात गांव में फैल गई।

आसपास रहने ग्रामीणों ने बताया कि मिलवंतीन अपने घर के कामों में व्यस्त थी। बाकी सदस्य अपने कामों में चले गए थे। परिवार व ग्रामीणों के सहयोग पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना के चंद घंटे बाद हत्या के आरोपी सोहन बघेल उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई बाघतराई से गिरफ्तार कर लिया है। भरदाकला में हत्या होने के बाद गांव सन्नाटा छाया हुआ है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!