खैरागढ़ बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा टला, बाइक को कुचलते हुए बस दुकान के करीब जाकर थमा, ट्रैफिक सिस्टम फेल !

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। सोमवार को खैरागढ़ बस स्टैंड में बड़ा हादसा टल गया। दोपहर को शर्मा ट्रैवर्ल्स की बस चालक ने नियंत्रण खो बैठा और दो बाइक को अपनी चपेट लेते हुए दुकान के समीप धंस गई। इस हादसे में आसपास के लोग बाल-बाल बचे। बस घंटे भर से अधिक फंसी रही। आधा घंटा से अधिक मार्ग जाम रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। हादसे में दोनों बाइक्स के परखच्चे उड़ गए। यदि इस हादसे में कोई इंसान चपेट में तो घटना जानलेवा रूप ले सकता था।

बता दें कि घटना जिस मार्ग पर हुआ वह नगर का मुख्य मार्ग है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में स्कूल बच्चे गुजरते हैं। आम तौर पर बस चालक टाइमिंग मेटेंन करने के चक्कर में काफी तेज गति से वाहन को दौड़ाते हैं। समीप ही स्कूल हैं। यातायात के दृष्टि से यह स्थान काफी संवेदनशील है।

इसके बावजूद यहां पर यातायात पुलिस की व्यवस्था है न ही स्टॉपर लगाए गए हैं। कलेक्टोरेट चौक से बख्शी स्कूल तक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र हैं। यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लिहाजा यहां यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने के रोड इंजीनियरिंग समेत ट्रैफिक सिस्टम ठीक करने की आवश्यकता है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!