खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव : 3 दिसम्बर से पहले भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची, एक साथ भरेंगे नामांकन….

गर पालिका चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है

मनोज चेलक 90988-34441

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जहां भाजपा 3 दिसम्बर से पहले ही पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। वही सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन फार्म जमा करेंगे। जिसके लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी खुद भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने दी है। दरअसल, भाजपा ने शहर के राजपूत क्षत्रिय भवन में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की थी।

मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सचिन बघेल, विक्रांत सिंह, कोमल जंघेल शामिल हुए। मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है। आगामी 27 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जिसकी प्रारंभिक तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रणनीति बनाने के लिए बैठक रखी थी। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। वही सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन भरेंगे। इसके बाद जनता के बीच जाकर राजनीतिक मुद्दों को भांपने का प्रयास करेंगे। वार्डो की परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए रणनीति तैयार करेंगे। वही उसी तर्ज पर चुनाव लड़ा जाएगा।

बहुमत के साथ चुनाव जीतने का दावा

मधुसूदन यादव ने मीडिया से बात करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और बहुमत के साथ चुनाव जीतने का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि बीते तीन सालों में न ही शहर का विकास हो पाया है, और न ही ग्रामीण विकास में तेजी आयी है। राज्य सरकार की कमजोरियों के चलते करोड़ों को काम रूका हुआ है। जिसे लेकर लोगों के मन में गुस्सा और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने नगर पालिका चुनाव बहुमत के साथ जीतने का दावा भी किया है।

आचार संहिता उल्लंघन पर भडक़े यादव

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने आदर्श आचार संहिता के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत द्वारा सरकारी चीजों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करने का प्रशासन की हिम्मत नहीं है। बुधवार को निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने एक बैठक ली थी। वही प्रशासन द्वारा गाइडलाइन की कॉपी भी जारी की। जिसमें लिखा है कि कोई व्यक्ति सरकारी खर्चे पर आचार संहिता वाले एरिया में प्रवेश नहीं कर सकते है। साथ ही उस एरिया का कोई भी सरकारी मुलाजिम जुलूस में शामिल नहीं हो सकता है। कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी है, शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा। मधुसूदन यादव ने कहा कि यहां पर संविधान नहीं सरकार काम कर रहा है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!