खैरागढ़: टिकरापारा राम मंदिर के ​कथित ट्रस्ट में कांग्रेस—भाजपा के बड़े नेता, एक ही मोहल्ले के 5 व्यक्ति, रायपुर—राजनांदगांव के लोग भी हैं शामिल — विधायक देवव्रत ने ट्रस्ट को बताया फर्जी…

टिकरापारा के राम मंदिर का विवाद

00 विक्रांत सिंह ने कहा — बर्फानी दादा के जीवित रहते ही बना है ट्रस्ट, मंदिर में रहने वाले जानें आय—व्यय का हिसाब

00 विवाद के बाद कांग्रेस नेता गुलाब चोपड़ा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

सीजी क्रांति/खैरागढ़। टिकरापारा स्थित प्राचीन राम मंदिर बर्फानी आश्रम के आधिपत्य को लेकर जारी विवाद के बीच नगर में कथित ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों के नामों की चर्चा जोरों पर है।

आपको बता दें कि बीते दिनों विधायक देवव्रत सिंह के द्वारा कथित मंदिर ट्रस्ट को फर्जी बताते हुये, ट्रस्ट पर मंदिर का व्यावसायिक उपयोग करने, मंदिर में गैरकानूनी तरीके से कब्जा, आर्थिक अनियमितता, मंदिर परिसर में संदिग्ध क्रियाकलापों का संचालन समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुये इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। ​विधायक की शिकायत के बाद से ही टिकरापारा का राम मंदिर बर्फानी आश्रम का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है।

विधायक की शिकायत के बाद मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों ने सामने आकर विधायक के आरोप को सिरे से नकारते हुये मंदिर ट्रस्ट को वैध बताया था और राम मंदिर की संपत्ति पर ट्रस्ट का पूर्ण अधिकार बतलाया है।

मामले को लेकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भाजपा नेता विक्रांत सिंह ने कहा है कि बर्फानी दादा के ब्रम्हालीन के पूर्व ही ट्रस्ट का गठन किया गया है। उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक स्तर से या न्यायपालिका से जो भी फैसला आयेगा, उसे माना जायेगा।

देखें Video : नवागांव में बाढ़ का ‘कहर’, मकान ढहे, कई बेघर — ग्राउंड रिपोर्ट

राम मंदिर के आधिपत्य को लेकर जारी विवाद के बीच नगर में इन दिनों कथित ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों के नामों की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि टिकरापारा के राम मंदिर बर्फानी आश्रम के संचालन के लिये कथित मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के नामों की जानकारी नगर के अधिकांश लोगों के साथ ही राम मंदिर में अपनी सेवा देने वाले ​टिकरापारा के स्थानीय निवासियों को भी नहीं मालूम है। यहां तक कि ट्रस्ट के गठन को लेकर भी किसी के पास पुख्ता जानकारी नहीं है।

जानें ! कथित मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के नाम… ट्रस्ट के लिये सहमति देने वाले कौन है…

नाम पता
राकेश बहादुर सिंहगंजीपारा खैरागढ़
विक्रांत सिंह राजफैमली खैरागढ़
मंगलदास ठाकुर छुरिया डोंगरी राज.
हितेश रावल रायपुर
राजीव सिंह राजफैमली खैरागढ़
आलोक बिंदल राजनांदगांव
गुलाब चोपड़ा किल्लापारा खैरागढ़
कुलबीर छाबड़ा राजनांदगांव
नवीन बाबा टिकरापारा खैरागढ़
आशुतोष शरण सिंह बी.टी.आई. के पास खैरागढ़
प्रखर शरण सिंह राजफैमली खैरागढ़
संजय सिंहराजफैमली खैरागढ़
राजेन्द्र प्रसाद अग्रवालराजनांदगांव
सत्यनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 19 पुराना टिकरापारा

वहीं इस विवाद के बीच अमरकंटक से कथित बर्फानी दादा के शिष्य महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मण दास ने राम मंदिर आकर मंदिर की संपत्ति पर अपना दावा ठोक दिया। राम मंदिर के आधिपत्य को लेकर बालयोगी लक्ष्मण दास ने बीते दिनों प्रेस कांफ्रेस कर कथित मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। मंदिर ट्रस्ट और बालायोगी लक्ष्मण दास के बीच का विवाद थाने तक भी जा पहुंचा है।

लापरवाही : समय पर ईलाज नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत… रिफर करने के 3 घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस

इसके बाद कथित बर्फानी दादा के शिष्य लक्ष्मण दास ने कुछ दिनों पहले राम मंदिर पर भंडारा का आयोजन किया था। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष समेत प्रदेश के कई साधु—संतों की उपस्थि​ति में अमरकंटक से आये लक्ष्मण दास को राम मंदिर बर्फानी आश्रम का सर्वराकार नियुक्त कर दिया गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!