खैरागढ़: टिंगामाली हत्यांकाड में आरोपी पत्नी सोनम राजपूत को पकड़ने पुलिस जाएगी मध्यप्रदेश

file photo

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। ग्राम टिंगामाली में बृजेंद्र राजपूत हत्याकांड की प्लानिंग में शामिल उसकी पत्नी सोनम राजपूत को पकड़ने गातापार जंगल पुलिस मध्यप्रदेश के पन्ना जाएगी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपी हेमंत वर्मा पिता जागेशर वर्मा निवासी बैगाटोला थाना गातापार एवं तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला पिता केजूराम देवांगन निवासी वार्ड नं. 16 दाउचौरा खैरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब मृतका की पत्नी सोनम राजपूत की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को ग्राम टिंगामाली पानी खोल जंगल नाला के पास बृजेश राजपूत की लाश मिली थी। सिर, माथा, चेहरे में गंभीर चोट के निशान थे। शरीर से खून भी निकला था। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि युवक रानी रश्मिदेवी कॉलोनी खैरागढ़ में रहता है। जिसकी शिनाख्ती ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत पिता स्व. खूबसिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी ग्राम बिरासन पोस्ट करिया तहसील पवई थाना सेमरिया जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) हाल पता रश्मिदेवी कालोनी खैरागढ के रूप में हुई।

पुलिस जब घर गई तो उसकी पत्नी ने बताया कि बृजेश दवाई लेने घर से गया था, उसके बाद से वापस नहीं लौटा। मृतका की पत्नी के बयान और उसके हाव-भाव देकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में पुलिस ने घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य, गवाहों के कथन, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही हेमंत वर्मा एवं तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने जुर्म करना स्वीकार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी हेमंत वर्मा का अवैध संबंध मृतक ब्रजेन्द्र सिंह की पत्नी सोनम राजपूत से लगभग 3 माह पूर्व से चल रहा था। सोनम अपने पति से परेशान थी। उसने हेमंत वर्मा के साथ आगे जीवन जीने की चाह में अपने पति को रास्ते से हटाने की सोची। और यही हत्या की साजिश हुई। दोनो ने अपने योजना में हेमन्त के दोस्त तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला को भी शामिल कर लिया।

इस मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। अन्वेषण एवं जांच में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। महज 3 माह के अवैध संबंध में आरोपी युवा को महिला ने हत्या जैसे संगीन अपराध करने के लिए तैयार कर लिया या खुद आरोपी प्रेम में पागल होकर महिला के पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। महज तीन महीने में संपर्क, अवैध संबंध फिर हत्या जैसे गंभीर अपराध की परिणीति के पीछे आखिर क्या कहानी है, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

गातापार थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के बयान के अनुसार मृतका की पत्नी भी हत्याकांड की साजिश में शामिल थी। इसलिए मृतका की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल वह अपने पति के अंतिम संस्कार में मध्यप्रदेश गई हुई है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!