खैरागढ़ कृषि मंडी के लिए करोड़ों की सौगात


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। खैरागढ़ कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल एवं सभी सदस्यों के प्रयास से मंडी निधि से क्षेत्र के विकास के लिए 153.04 (एक करोड़ तिरपन लाख और चार हजार ) रूपया का सौगात मिला। कृषि उपज मंडी समिति खैरागढ़ क्षेत्र में 9 किसान कुटीर, 5 सेंडरी शॉप एवं गोदाम मरम्मत का कार्य होगा।

जिसमें डोकराभाठा धान खरीदी केंद्र में 13 लाख 50 हजार रूपए, रगरा धान खरीदी केंद्र में 13 लाख 50 हजार रुपए, भोरमपुर धान खरीदी केंद्र में 13 लाख 50 हजार रूपए, मड़दा धान खरीदी केंद्र, जालबांधा धान खरीदी केंद्र, पाड़ादाहा धान खरीदी केंद्र, भंडार पुर धान खरीदी केंद्र, बैहटोला धान खरीदी केंद्र, विचारपुर धान खरीदी केंद्र, गोदाम मरामत मंडी प्रांगण में 3 लाख 80 हजार रूपए, सेंडरी शॉप 27 लाख 74 हजार रूपए का निर्माण होगा। वहीं मंडी निधि से क्षेत्र के विकास के लिए लगभग एक करोड़ पचास लाख के सी सी रोड, किसान भवन एवं बाउंड्रीवॉल के लिए मंडी बोर्ड में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!