खैरागढ़ का होनहार बेटा अनुराग झा बने ASP, नगर में हर्ष का माहौल

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। पूरा खैरागढ़ एक तरफ जनमाष्टमी उत्सव के हर्षोल्लास के माहौल में डूबा था, इसी बीच गृह विभाग की पदोन्नति सूची में नगर के अनुराग झा के एएसपी बनने की सूचना मिली तो लोगों की खुशी दोहरी हो गई। अनुराग झा वर्तमान में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे। उनके एएसपी बनने के बाद नगर के बुजूर्ग, युवा व उनके सहपाठियों ने खुशी जाहिर कतरे हुए इसे गौरवशाली पल बताया।

पुलिस विभाग में अजातशत्रु के बाद अनुराग झा दूसरे व्यक्ति है जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि आजात शत्रु का अब रैंक बढ़ गया है। वे अब एसपी बन चुके हैं।

बता दें कि अनुराग झा छात्र जीवन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल के शालानायक भी थे। स्वाभाव से काफी शांत, मिलनसार और मृदुभाषी अनुराग झा अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के अलावा अपने कार्यप्रणाली से पुलिस विभाग में अपनी अलग ही पहचान रखते हैं।

अनुराग झा खैरागढ़ के गंडई क्षेत्र के एसडीओपी पद पर भी पदस्थ थे। इसके वे कोरबा, बालोद, कांकेर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!